khabar abhi tak

इंटरनेशनल मार्शल आर्ट खिलाड़ी ने की आत्महत्या, एशियाई जुजुत्सु चैंपियनशिप में जीता था कांस्य

देवास। एमपी के देवास में रहने वाली रोहणी कलम ने अपने अर्जुन नगर राधागंज स्थित आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छोटी बहन रोशनी ने कमरे में रोहणी को फंदे पर लटके देखा तो चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्होने अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने रोहणी को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।                                                                                                                                                               
                              बताया गया है कि एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली रोहणी कलम उम्र 35 वर्ष जुजुत्सु (जापानी मार्शल आर्ट) खिलाड़ी रही। रोहिणी कलम ने वर्ष 2007 में अपने खेल जीवन की शुरुआत की थी। 2015 से पेशेवर रूप से जुजत्सु में भाग ले रही हैं। पिछले वर्ष अबू धाबी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय जुजुत्सु प्रतियोगिता में कांस्य पदक भी जीता था। वह जुजुत्सु संघ की महासचिव भी थी। इसके अलावा एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट कोच के पद पर कार्यरत रही। रोहणी ने सुबह सामान्य रूप से चाय-नाश्ता किया था। बहन रोशनी ने बताया कि उसने किसी से फोन पर बात भी की थी। बाद में वह अपने कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली। काफी देर तक जब रोहणी कमरे से बाहर नहीं आई तो छोटी बहन घबरा गई, उसने कमरा खोला तो देखा कि बहन रोहणी फ ांसी के फंदे पर लटक रही है। रोहणी को देख बहन चीख पड़ी, शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि रोहणी की उनकी मां अपनी एक अन्य बेटी के साथ देव दर्शन के लिए बाहर चली गई। पिता भी किसी काम से बाहर गए थे। 

चार बहनों में सबसे बड़ी थी रोहिणी-

पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि रोहिणी अपने चार बहनों में सबसे बड़ी थीं। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने आत्महत्या की जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak