khabar abhi tak

महाभारत से फेमस हुए एक्टर पंकज धीर का निधन, 68 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई. महाभारत में कर्ण का रोल निभाकर मशहूर हुए पंकज धीर एक्टर पंकज धीर का निधन हो गया है. एक्टर 68 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, पंकज धीर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे. हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. एक्टर के करीबी दोस्त अमित बहल और फिरोज खान ने उनकी मौत को कंफर्म किया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, पंकज धीर का निधन 15 अक्टूबर की सुबह हुआ. फिलहाल उनके निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है और इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. जानकारी के मुताबिक, एक्टर का अंतिम संस्कार शाम 4:30 बजे मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा. एक्टर के दोस्त फिरोज खान ने उनके निधन पर कहा कि वो अपने दोस्त को खोने की वजह से बेहद दुख में है. वहीं फिराज ने पंकज धीर को एक अद्भुत व्यक्ति बताया. 

पंकज धीर का करियर

पंकज धीर ने अपने करियर में कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है. लेकिन उन्हें पहचान बी.आर. चोपड़ा के हिट टीवी सीरियल महाभारत से मिली है. इस शो में उन्होंने कर्ण का रोल निभाया था और अपने किरदार की छाप लोगों के दिलों पर छोड़ी थी. इसके अलावा उन्होंने चंद्रकांता, द ग्रेट मराठा, बढ़ो बहू, युग जैसे टीवी शोज में काम किया है. इसके अलावा वो बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. उनकी हिट फिल्मों की लिस्ट में सैनिक, सड़क, सोल्जर और बादशाह शामिल है. पंकज धीर एक एक्टर होने के साथ-साथ एक निर्देशक भी थे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak