पागल कुत्ते ने 6 लोगों पर किया हमला, 3 बच्चों की हालत गंभीर, ग्रामीणों में मची चीख-पुकार, भगदड़..!

दमोह। एमपी के दमोह स्थित मडियादो व मादों गांव में आज उस वक्त चीख-पुकार व भगदड़ मच गई। जब एक पागल कुत्तें ने लोगों पर हमला करना शुरु कर दिया। हमले में तीन बच्चों सहित 6 लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिसमें बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में दहशत व्याप्त है। 

                                     खबर है कि मडिय़ादो व मादों गांव में आज सुबह सामान्य दिनों की तरह ग्रामीणों की आवाजाही लगी रही। बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान आए पागल कुत्तें ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। अचानक किए गए हमले में चीख पुकार मच गई, बच्चे कुछ समझ पाते इससे पहले कुत्ते ने उन्हे भी अपना शिकार बना लिया। हमलें कैलाश कुशवाहा उम्र 10 वर्ष, तखत पिता कमल कुशवाहा, सार्थक उम्र 5 वर्ष व एक महिला को चोट आई। इसके बाद मडियादो में विजय पाठक 65 वर्ष व विक्की अग्रवाल 32 वर्ष पर हमला कर दिया। द्ध को काट लिया। पागल कुत्ते के हमले में दोनों गांव में चीख पुकार व भगदड़ मची रही। घटना के बाद घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादों पहुंचाया गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post