khabar abhi tak

एमपी : आरएसएस प्रचारक से मारपीट मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, दो एसआई निलंबित, टीआई लाइन अटैच

मुलताई. मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में गुरुवार शाम को दो समुदायों के बीच हुए हंगामे के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कुल 30 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। बैतूल एसपी वीरेंद्र जैन ने लापरवाही बरतने को लेकर देर रात दो सब इंस्पेक्टर निलंबित कर दिया है। वहीं, थाना प्रभारी को पहले ही लाइन अटैच कर दिया गया था। शहर में धारा 163 (144) लगाई गई है। आज सुबह मस्जिद से ऐलान किया गया कि लोग दो-दो करके जुमे की नमाज के लिए आए। भीड़ न लगाएं।

दरअसल, मुलताई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद हंगामा मच गया। दो समुदाय के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर मामला शांत कराया।

रात में थाने का घेराव किया

रात में आरएसएस प्रचारक से मारपीट के विरोध में लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। जिन युवकों ने जिला प्रचारक के साथ मारपीट की, उनके घरों के सामने भी लोग जमा हो गए। प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। थाने के सामने तोडफ़ोड़ की। कई जगह ठेले पर लगी फलों की दुकानों को भी पलटा दिया।

कलेक्टर और एएसपी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी और एएसपी कमला जोशी भी मुलताई पहुंचे। पांढुर्णा से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी गई। देर रात प्रशासन ने शहर में धारा 163 लगा दी। ये धारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लागू की जाती है।

रास्ता रोककर गाली-गलौज की

आरएसएस प्रचारक शिशुपाल यादव ने बताया कि मैं शाम करीब 5:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से बाहर निकला था, तभी शाहरुख, शोहेल, आबिद और जुनेद ने मेरे रास्ते को रोका और गाली-गलौज कर मुझ पर और साथियों पर हमला कर दिया। उसने तलवार से वार किया, भवानी की सोने की चैन छीन ली और हमें जान से मारने की धमकी दी। मैं कार्रवाई की मांग करता हूं। पुलिस ने आरएसएस प्रचारक की शिकायत पर शाहरुख, शोहेल, आबिद, जुनैद, अलताफ खान, हिमांशु, फैलज, शाहिल, अकबर अली, शोयब, सुफियान, हमजर, अनस और आवेश पर मारपीट का केस दर्ज किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak