khabar abhi tak

अब छिंदवाड़ा में उल्टी-दस्त का कहर, 50 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची रजोला गांव

 

छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा स्थित ग्राम रजोला अमरवाड़ा में अचानक फैली उल्टी-दस्त की बीमारी से हड़कंप मच गया। शुरुआत में 50 से अधिक ग्रामीणों की तबीयत बिगडऩे के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। टीम ने इलाज व दवा वितरण शुरु कर दिया। हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण में होना बताया गया है।                                     
                               ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दूषित पानी पीने के कारण कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकार हुए है। कई लोगों को स्थानीय अस्पताल व निजी क्लीनिकों में भर्ती कराया गया है। खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर हालात देखे और कुएं व हैंडपंपों से पानी के सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से कहा है कि फिलहाल कुएं का पानी उपयोग न करें। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप लगाकर घर-घर मरीजों की जांच कर रही है। बीमार लोगों को ओआरएस घोल, दवाइयां व जरूरी चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद पानी की जांच या सफाई का कार्य समय पर नहीं कराया गया, जिसके चलते ऐसे हालात निर्मित हुए है। फिलहाल प्रशासन ने गांव में सतर्कता बढ़ा दी है और स्वास्थ्य विभाग की टीमें अगले कुछ दिनों तक लगातार निगरानी में रहेंगी, ताकि बीमारी दोबारा न फैले।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak