khabar abhi tak

मधुमक्खियों के हमले से 2 की मौत, खेत में नाश्ता करते वक्त किया अटैक, 4 महिलाएं, एक युवक अस्पताल में भर्ती

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में खेत में काम करने के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई, जबकि 4 महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामला चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों का नाम शिव यदु और सुशीला देवांगन है। दोनों बजरंगपुर नवागांव वार्ड के रहने वाले थे। वहीं माया डोंगरे, सुमित्रा साहू, सुनीता यादव, पार्वती साहू और शिव यदु के बेटे का इलाज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

ऐसेे हुआ मधुमक्खियों का अटैक

दरअसल, शनिवार सुबह बजरंगपुर की 5 महिलाएं और 2 पुरुष गांव के जिंदल साहू के खेत में काम करने गए थे। इस दौरान करीब 9 बजे महिलाएं टिफिन निकालकर नाश्ता करने लगीं, तभी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस दौरान 5 महिलाएं और 2 पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। मधुमक्खियों के हमले के बाद महिलाएं खेत में ही अपना सामान छोड़कर भाग गई थी। खेत में सुनीता यादव के रखे सामान को लेने शिव यदु अपने छोटे बेटे को लेने गया था। इस दौरान मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए वह अपने साथ कंबल भी ले गया था। इसके बाद भी शिव यदु और उसका बेटा मधुमक्खियों के हमले के चपेट में आ गए। बेटे को मधुमक्खियों के हमले से बचाने के लिए शिव ने अपना कंबल उसे ओढ़ा दिया। इस दौरान मधुमक्खियों ने शिव यदु को भी डंक मारकर घायल कर दिया।

शिव यदु और सुशीला देवांगन की मौत

वहीं नवागांव वार्ड पार्षद राजा तिवारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने शिव यदु और सुशीला देवांगन को मृत घोषित कर दिया, जबकि माया डोंगरे, सुमित्रा साहू, सुनीता यादव, पार्वती साहू और शिव यदु के बेटे का इलाज जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में जारी है। उनकी हालत भी बेहतर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak