khabar abhi tak

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, 2 की मौत,18 घायल, कैला देवी से लौटते समय हादसा

 

सबलगढ़। मुरैना के सबलगढ़ में कैला देवी मंदिर से लौटते वक्त नंदापुरा के समीप आज दोपहर 3 बजे के लगभग श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 18 लोग घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चार की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मुरैना के शासकीय अस्पताल रेफर किया गया। 

                                     मृतकों की पहचान रामपुर कलां निवासी संदीप धाकड़ की 23 वर्षीय पत्नी तुलसी बाई व महेंद्र धाकड़ की 11 वर्षीय बेटी संजना के रूप में हुई। वहीं घायलों को तत्काल सबलगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया। घायलों की संख्या अधिक होने के कारण सिविल अस्पताल में अफरा-तफरी मची रही। मरीजों के इलाज के लिए कई डॉक्टरों के अलावा रिटायर्ड डॉ एमपी गुप्ता भी अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों का कहना था कि पहले से एक्सीडेंट की जानकारी लगने के कारण अतिरिक्त डॉक्टर एवं स्टाफ को बुला लिया गया था। सभी घायलों का इलाज किया गया है। गंभीर रूप से घायल प्रीति उम्र 17 वर्ष, मिथिलेश 32 वर्ष, नीतू 28 वर्ष व कम्मोदा 55 वर्ष निवासी रामपुर कलां व भरा कलां गांव की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों में अंजलि, सावित्री, लक्ष्मी नारायण, उर्मिला, ममता, महेंद्र, सोनम, ज्योति, मंजू, राजेंद्र, जगदीश, पंकज 9 माह, शिवानी और कमलेश सहित कुल 18 लोग घायल हुए हैं। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak