khabar abhi tak

BREAKING- जबलपुर में रेलवे ने बजाया खतरे का 3 सायरन, भिटौनी में रेल हादसा

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर में आज सोमवार की सुबह 10 बजे के लगभग उस समय रेल कर्मचारियों व आसपास के लोगों में हड़कम्प मच गया, जब रेलवे ने अचानक एक-एक करके खतरे का तीन सायरन बजाया. इस सायरन बजने का आशय था कि कहीं कोई रेल हादसा हुआ है। तात्कालिक सूचना  के मुताबिक भिटौनी में कोई रेल इंजिन पटरी से उतरा है.

सायरन की आवाज सुनते ही दुर्घटना राहत गाड़ी (एआरटी) में काम करने वाले कर्मचारी, अधिकारी दौड़ते-भागते दुर्घटना राहत गाड़ी में पहुंचते नजर आये। बताया जा रहा है कि भिटौनी स्टेशन में कोई रेल इंजिन पटरी से उतरा है. मेन लाइन ब्लाक हुआ है या साइडिंग में यह हादसा हुआ है. इसकी जानकारी प्रतीक्षित है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak