khabar abhi tak

भीषण भूकंप से अफगानिस्तान में हाहाकार, 250 लोगों की मौत, 500 घायल, 6 रही तीव्रता

 काबुल. रविवार 31 अगस्त की देर रात पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया. यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी. प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अजमल दरवेश के अनुसार, पूर्वी प्रांत नांगहार में 250 लोगों की मौत हो गई और 500 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. कई इलाकों में भारी नुकसान भी हुआ है.

भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए. इसके अलावा पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. उसी प्रांत में लगभग 20 मिनट बाद दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.5 थी और गहराई 10 किलोमीटर थी. यह रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे आया.

एक महीने में 5वी बार भूकंप

बता दें कि अफगानिस्तान में बीते एक महीने में 5वी बार भूकंप आया है. यह देश भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाका है. ऐसे में यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं. इससे पहले यहां 27 अगस्त को 5.4 तीव्रता, 17 अगस्त को 4.9 तीव्रता, 13 अगस्त को 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था. इससे पहले 8 अगस्त को, 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak