khabar abhi tak

रेलवे में जॉब : टेक्नीशियन के 6565 पदों पर बंपर भर्ती, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

जबलपुर. भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने देशभर में टेक्नीशियन के कुल 6565 पदों पर बंपर भर्ती निकालने का फैसला किया है। इस भर्ती के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-वन (सिग्नल) और टेक्नीशियन ग्रेड-तीन के पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 30 जून को शुरू होगी और 29 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन होगा।

इस भर्ती के जरिये चयनित होने वाले टेक्नीशियनों की तैनाती सीधे स्टेशनों, यार्डों में होगी, जहां वे सिग्नल की मरम्मत, बोगियों की जांच और ब्रेक-गियर को दुरुस्त कर ट्रेनों का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करेंगे। रेलवे के बड़े कारखानों में तैनात होने वाले कर्मी रेल इंजनों और डिब्बों की समय-समय पर होने वाली बड़ी मरम्मत का काम संभालेंगे, जबकि प्रोडक्शन यूनिट्स में यह नई और आधुनिक ट्रेनों (जैसे वंदे भारत) व इंजन निर्माण और असेंबली से जुड़े काम करेंगे।

29 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। टेक्नीशियन ग्रेड-तीन के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष तथा ग्रेड-एक (सिग्नल) के लिए 33 वर्ष तय की गई है। शैक्षिक योग्यता के तहत ग्रेड-एक सिग्नल के लिए बीई, बीटेक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीएससी डिग्री धारक पात्र होंगे।

ग्रेड-वन (सिग्नल) व ग्रेड-तीन के पदों पर होगी भर्ती

वहीं, ग्रेड-तीन के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई के साथ 10वीं पास होना या पीसीएम विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। सामान्य व ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 तथा एससी, एसटी, दिव्यांग व महिलाओं के लिए 250 निर्धारित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak