khabar abhi tak

' वीर हनुमान ' सीरियल के अभिनेता वीर शर्मा और उनके भाई की दम घुटने से मौत


फ्लैट में लगी थी आग, जब तक बाहर निकाला तब तक हो गई थी मृत्यु

कोटा। कोटा के एक दर्दनाक हादसे में  ट्रांसपोर्ट नगर स्थित दीप श्री अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर B-403 में अचानक भीषण आग लग गई, जिसमें टीवी एक्टर वीर शर्मा (10) और उनके बड़े भाई शौर्य शर्मा (15) की दम घुटने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक घटना के समय दोनों बच्चे कमरे में सो रहे थे। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। दम घुटने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना देने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश की, दमकलकर्मियों ने फ्लैट का दरवाजा तोड़कर दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के कारणों की जांच 

अब तक आग लगने के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak