देवी मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली,पूजा कर रहीं 8 महिलाएं झुलसीं, एक गंभीर..!

 

सतना। सतना के लालपुर गांव में आज मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से देवी मंदिर में पूजा कर रही आठ महिलाएं और बच्चियां झुलस गईं। हादसे में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका इलाज मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

                              जानकारी के अनुसार मानसून की विदाई के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने लगी। लालपुर पडऱी के कोरियान मोहल्ला स्थित देवी मंदिर में पूजा चल रही थी। इसी दौरान मंदिर के पास तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में कई महिलाएं और बच्चे आ गए। सभी घायल लालपुर के निवासी हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी को तुरंत मझगवां अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है। 

बिजली गिरने से यह लोग झुलसे

-प्रीति पिता रामहित यादव उम्र 14 वर्ष

राजापति पति नत्थूलाल उम्र 40 वर्ष

रिया गौतम पिता राजेश उम्र 16 वर्ष 

माया यादव पति रामप्रकाश उम्र 22 वर्ष

अर्चना पिता सुरेन्द्र उम्र 18 वर्ष

आंचल पिता सुरेशचंद्र उम्र 16 वर्ष 

स्वाति यादव पिता चिरौंजी उम्र 2 वर्ष 

अनिल पिता सुरेशचंद्र उम्र 12 वर्ष 


Post a Comment

Previous Post Next Post