khabar abhi tak

यंत्र-तंत्र-मंत्र ! रांझी के बिलपुरा में बवाल, थाने पहुंचा ' जादू-टोना ', देखें वीडियो



जबलपुर।
रांझी के बिलपुरा में मंगलवार की दोपहर यंत्र-तंत्र और मंत्र से जुड़े एक मामले को लेकर बवाल हो गया है। यह मामला एक कन्याभोज के दौरान उपजा है, जहां कन्याएं डरी-सहमी उस जगह से भाग गईं और सारा माजरा अपने परिजनों को बताया था। इससे पालक रांझी थाने पहुंचे थे, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की स्थिति समझी। पुलिस का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है।

रांझी के बिलपुरा में नवरात्र पर जगह-जगह कन्या भोज चल रहा है। इस बीच एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला पर जादू-टोना किए जाने का आरोप लगाया गया है। ' खबर अभी ' तक ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में बताया गया है कि कन्याओं का समूह भोज में शामिल होने जा रहा है। इस दौरान समूह एक कन्या भोज में जा रहा था, उसी दौरान एक महिला ने उन्हें अपने घर में भोज के लिए बुलाया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि कन्याओं के पहुंचने पर उक्त महिला और उसके परिजनों ने कन्याओं के साथ सामान्य बर्ताव नहीं किया, जिससे कन्याएं दहशत में आ गई। वे वहां से जाने लगी तो परिजनों ने दरवाजे बंद कर लिए थे। उस जगह से जैसे-तैसे कन्याएं बाहर निकली थी और उन्होंने अपने घर पहुंचकर परिजनों को यह बात बताई।

कन्याओं के बताए हालात पर पालक एकत्र होकर रांझी थाने पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारती गुप्ता की शिकायत की है कि वे कन्या भोज के दौरान बच्चे तांत्रिक क्रिया होने के भय से भाग आए। पुलिस नेहा चौधरी की शिकायत पर जांच कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak