khabar abhi tak

थाईलैंड में दुर्गा पूजा का ' आगाज ', मंत्रोच्चार के बीच दुर्गा उपासना, वीडियो वायरल



जबलपुर।
साउथ-ईस्ट एशिया के थाईलैंड गणराज्य में दुर्गा पूजा का आगाज हो गया है। भारतीय परम्परागत और पुरातन धार्मिक अनुष्ठानों के बीच दुर्गा उपासना किए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में थाईलैंड मूल की युवतियां दुर्गा उपासना में तल्लीन दिखाई दे रही हैं। 


भारतीय वेदों के अनुरूप धार्मिंक रीति-रिवाजों के तहत परिधानयुक्त होकर देवी श्रृंगार कर रही हैं। घट स्थापित किए गए हैं। मंत्रोच्चार के साथ नृत्य भी दिखाई दे रहा है। 


गौरतलब है कि थाईलैंड में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों के बीच थाईलैंड के मूल लोग दुर्गा उपासना कर रहे हैं। वीडियों के बारे में जानकार कहते हैं कि दुर्गा पूजन में मां का श्रृंगार, भोग के साथ मांगलिक कार्यक्रम दिखाई गए हैं। खबर अभी तक वायरल हो रहे ऐसे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak