khabar abhi tak

भारत स्काउट-गाइड ने शिक्षक दिवस पर रेल्वे स्कूल में किया शिक्षकों का सम्मान

जबलपुर. शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर शुक्रवार को  पश्चिम मध्य रेल्वे हाईस्कूल लोको तलैया जबलपुर में सुबोध विश्वकर्मा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, सचीपति नंदन सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी के कुशल मार्गदर्शन में शिक्षक दिवस हर्षो उल्लास से विद्यालय में आयोजित किया गया। 

पूर्व प्राचार्य नवीन चतुर्वेदी मुख्यअतिथि ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जीवन के बारे में सभी बच्चों को बताया गया। तत्पश्चात् छात्रों द्वारा भाषण, गीत, नृत्य प्रस्तुत किया गया। भारत स्काउट गाईड सदस्यों द्वारा विद्यालय के प्राचार्य समस्त स्टाफ को माला एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। 

विद्यालय के शिक्षक श्रीमती सीमा, ममता जैन, धीरज यादव, संदीप चंदौल, मनीष चैरसिया, ज्योत्सना सिंह, क्षमा तिवारी, शिवांगी चैरसिया, पलक लखेरा, संध्या पिल्ले, विभा श्रीवास्तव, स्काउट गाइड से जिला सचिव अनिल चैबे संयुक्त सचिव संजीव तिवारी, शुभम कुशवाहा शामिल हुए। तत्पश्चात् स्काउट गाइड कार्यालय में भी हर्षोउल्लास से सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म दिवस मनाया गया। जिसमें सभी लीडर्स एवं बच्चे उपस्थित रहे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak