khabar abhi tak

मंडला के बीजाडांडी में विस्फोटक गोदाम सील, बालाघाट पुलिस की दबिश, नक्सलियों के डम्प में मिले जिलेटिन रॉड

 

मंडला। मंडला के बीजाडांडी थाना क्षेत्र में बालाघाट पुलिस ने नर्मदा इंटरप्राइजेज के विस्फोटक गोदाम को सील कर दिया है। यह कार्रवाई लाइसेंस नियमों के उल्लंघन के कारण की गई है।

                                   बालाघाट पुलिस नक्सलियों के डंप से मिले जिलेटिन रॉड की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस सोलर इंडस्ट्रीज नागपुर तक पहुंची। यह कंपनी प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर लाइसेंस होल्डर्स को जिलेटिन रॉड का वितरण करती है। वहीं मंडला एसपी रजत सकलेचा का कहना है कि जांच में लाइसेंस नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद स्थानीय थाने को सूचित कर गोदाम को सील किया गया। एसडीओपी व एसडीएम मामले की जांच कर रहे हैं। पेसो (लाइसेंसिंग अथॉरिटी) से भी जानकारी ली जा रही है। नर्मदा इंटरप्राइजेज के मैनेजर प्रदीप झारिया ने नियमों के उल्लंघन व नक्सली कनेक्शन से इनकार किया है। उनका कहना है कि वे सोलर इंडस्ट्री से खरीदे गए विस्फोटक केवल लाइसेंस धारियों को बेचते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास वर्ग 2 के विस्फोटक हैंए जिनकी कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती। गोदाम में पुराना माल होने के कारण इसे सील किया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak