khabar abhi tak

12 हजार करोड़ की मेफेड्रोन जब्त, बड़ी ड्रग्स फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, तेलंगाना में विदेशी नागरिक समेत 12 गिरफ्तार

नई दिल्ली। मीरा-भयंदर, वसई-विरार पुलिस के एंटी-नारकोटिक्स सेल और अपराध शाखा ने तेलंगाना में एक केमिकल मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री के नाम पर चल रहे बड़े कार्टेल का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री हैदराबाद के पास चेरलापल्ली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित थी।

वाघदेवी लैब्स नाम से संचालित यह फैक्ट्री बाहर से देखने पर वैध लगती थी, लेकिन कथित तौर पर यहां बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों का उत्पादन किया जा रहा था। छापे के बाद 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक विदेशी नागरिक भी शामिल है। वहीं 12 हजार करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स भी जब्त की गई है।

कई सालों की सबसे बड़ी रेड

एमडी का पूरा नाम मेफेड्रोन है। इसे म्याऊ म्याऊ, मेफ, एम-कैट या मियाऊ के नाम से भी जाना जाता है। यह एम्फैटेमिन दवाओं के ग्रुप में शामिल है, जिसमें स्पीड और बहुत ज्यादा खुशी का अनुभव होता है। नशीले पदार्थों की जब्ती के संबंध में यह बीते कुछ वर्षों की सबसे बड़ी रेड मानी जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री की जड़ तक पहुंचने के लिए हमने पहले गिरोह में अपने लोगों की घुसपैठ कराई। कई हफ्तों की जोखिम भरी कोशिश के बाद हम गिरोह का भंडाफोड़ करने में कामयाब रहे।

छापे में पुलिस ने अत्याधुनिक रासायनिक उपकरण, ड्रग प्रोडक्शन यूनिट और लगभग 32,000 लीटर प्रीकर्सर केमिकल सहित कच्चे माल का एक बड़ा जखीरा ज़ब्त किया। इस ड्रग्स को महाराष्ट्र और दूसरे राज्यों में सप्लाई किया जाता था। अब फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak