khabar abhi tak

बीजेपी सांसद की बहन को ससुर-देवर ने पीटा, नहाते वक्त वीडियो बनाने का विरोध करने पर बाल पकड़कर डंडा मारा

कासगंज. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से भारतीय जनता पार्टी के सांसद मुकेश राजपूत की बहन को उनके ससुर और देवर ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा है। कासगंज में घर के बाहर ससुर ने बहू को डंडे मारे। सांसद की बहन चीखती-चिल्लाती रही।

दोनों देवरों ने भी सांसद की बहन को पीटा। एक ने बीच सड़क बाल पकड़कर खींचा। दूसरे देवर ने लोहे की रॉड से पिटाई की। चाकू से हाथ पर हमला किया। घटना का वीडियो सामने आया है। भाजपा सांसद की बहन का आरोप है नहाते समय ससुर और देवर वीडियो बना रहे थे। जब मैंने विरोध किया तो गालियां देने लगे। पिटाई शुरू कर दी। पीडि़त ने थाने में आरोपी ससुर और देवर के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ससुर ने पीटा और खुद वीडियो भी बनाया

 वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि भाजपा सांसद की बहन के ससुर हाथ में डंडा लेकर खड़े हैं। दूसरे हाथ में मोबाइल है, जिससे वह रिकॉर्डिंग कर रहे हैं। सामने उनकी बहू रीना की आवाज आ रही है। वह कह रही हैं हां- मार लो मुझे, मार लो। ससुर उसे धमकाते हैं। लाठी दिखाते हैं। जैसे ही ससुर अपनी बहू की तरफ बढ़ते हैं, वह भागती है और एक बाइक वाले से टकरा जाती है। इसी दौरान ससुर अपनी बहू पर लाठियां बरसाने लगते हैं। 4 सेकेंड में 5 लाठी मारते हैं। देवर बाल पकड़कर खींचता है। इसी दौरान देवर वीडियो बना रहे शख्स के मोबाइल में हाथ मारता है और वीडियो बंद हो जाता है।

बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाने का आरोप

पूरा मामला सहावर थाना क्षेत्र के अवंतीबाई नगर का है। फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत की बहन रीना सिंह अपने ससुराल वालों के साथ रहती हैं। 17 साल पहले उनकी शादी लक्ष्मन सिंह के बेटे शेखेंद्र सिंह से हुई थी। रीना ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। जिसमें बताया, रविवार दोपहर 1 बजे मैं अपने बाथरूम में नहा रही थी, तभी मेरे देवर गिरीश और मेरे ससुर लक्ष्मण सिंह बाथरूम के रोशनदान से मेरा नहाते हुए वीडियो बना रहे थे। मेरी नजर पड़ी तो मैंने इसका विरोध किया। दोनों ने मुझे गालियां देना शुरू कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak