khabar abhi tak

यूपी : रेल ट्रैक पर स्लीपर रखकर नौचंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश, मौके पर खड़ी रही ट्रेन

 
लखनऊ.
प्रयागराज से सहारनपुर जा रही नौचंदी एक्सप्रेस के आगे स्लीपर रखकर मंगलवार 16 सितम्बर की देर रात ट्रेन को पलटाने की साजिश की गई। घटना ऊंचाहार के अरखा व प्रतापगढ़ के परियावां स्टेशन के बीच हुई। स्लीपर ट्रेन के इंजन से टकराकर टूट गया। लोको पायलट ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इस पर मौके पर पहुंची ऊंचाहार जीआरपी ने पड़ताल की। करीब बीस मिनट तक ट्रेन खड़ी रही, उसके बाद ऊंचाहार स्टेशन पर इंजन की जांच की गई और फिर ट्रेन सहारनपुर के लिए रवाना हुई।

मंगलवार रात करीब 8 बजे नौचंदी एक्सप्रेस प्रयागराज से सहारनपुर जा रही थी। अरखा और परियावां स्टेशन के बीच रेल ट्रैक पर ट्रेन को पलटाने के लिए रखे स्लीपर से नौचंदी का इंजन टकरा गया। तेज आवाज के साथ स्लीपर टूट गया। इस पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका।

जांच की गई तो पता चला कि ट्रैक पर स्लीपर रखा गया था। लोको पायलट ने घटना की सूचना ऊंचाहार स्टेशन को दी। इस पर आरपीएफ ऊंचाहार व प्रतापगढ़ की नवाबगंज पुलिस मौके पर आई और घटना की जांच की। जांच के बाद ट्रेन आगे रवाना की गई। आरपीएफ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak