बरगी में सेवा पखवाड़ा : रक्तदान शिविर के साथ पोषण आहार पर प्रदर्शनी, देखें वीडियो



जबलपुर।
बरगी में सेवा पखवाड़े पर शासकीय प्राथमिक स्वस्थ केंद्र में रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ जांच शिविर आयोजित हुआ।  शिविर में रक्तदान कर जरूरत मंद लोगों के लिए सहायता की। पखवाड़े को नारी स्वास्थ के रूप में भी मनाया जा रहा है, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ को विशेष रूप पफोकस किया, जिसके लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण आहार के लिए जरूरी खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी भी लगाई। 



वहीं, बरगी शासकीय महाविद्यालय की बालिकाओं द्वारा भी स्वास्थ परीक्षण एवं रक्तदान किया। मौके पर  बरगी नायब तहसीलदार पूर्णिमा खंडायत ने भी स्वास्थ केंद्र के शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बरगी ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी रश्मि भटनागर चिकित्सा टीम के साथ शिविर में उपस्थित रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post