गंजबासौदा। विदिशा के गंजबासौदा में एक 5 साल की छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ऑटो ड्राइवर राजू रोज की तरह छात्रा सहित अन्य बच्चों को स्कूल लेकर गया था। छुट्टी के बाद उसने अन्य बच्चों को उनके घर छोड़ा। इसके बाद पांच साल की मासूम छात्रा से दुष्कर्म किया।
आरोपी आटो चालक ने रेप के बाद बच्ची को डरा-धमका कर उसके घर छोड़ दिया। घर पहुंचते ही बच्ची रोने लगी, जिससे परिजन घबरा गए, डर के कारण पहले तो वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। माता-पिता ने दुलारते हुए पूछा तो उसने आटो चालक की करतूत बताई। परिजन उसे पहले निजी क्लिनिक ले गए। इसके बाद बच्ची को लेकर शहर थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी आटो चालक को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि ऑटो चालक नियमित रूप से बच्ची को सुबह 9.00 बजे घर से लेकर स्कूल के लिए निकलता था। दोपहर 1.00 बजे वापस स्कूल से लेकर घर आता था। दुष्कर्म की घटना को उसने अंजाम कहां और किस स्थान पर दियाए इसकी पुष्टि नहीं हुई है।