khabar abhi tak

बरगी के जंगल में लगाए जा रहे थे दांव पे दांव, पुलिस को चकमा देकर भागे छ लोग, देखें वीडियो



जबलपुर।
बरगी के हिनौता पिपरिया गांव से लगे जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर बरगी, चरगवां और भेड़ाघाट पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश दी, लेकिन शातिर 6 जुआरी पुलिस को चकमा देकर रात के अंधेरे में भाग गए। पुलिस ने मौके पर 4 जुआ के आरोपियों को पकड़ा। पुलिस का कहना था कि जुआ खिलवाने वाला मुख्य आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका, जिसकी छानबीन की जा रही है।

बरगी थाना प्रभारी जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम हिनौता पिपरिया के जंगल में मंगेली निवासी सत्यम यादव जुआडियो को एकत्रित कर रूपये पैसो का दाव लगवाते हुये नाल काट रहा है। सूचना पर बरगी, चरगवां तथा थाना भेडाघाट की संयुक्त टीम ने घटनास्थल पर दबिश दी। 

पुलिस को देखकर भागे युवक

पुलिस ने बताया कि हिनौता पिपरिया के जंगल में बैटरी से जल रहे बल्ब की लाइट में कुछ लोग घेरा बनाकर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेलते दिखाई दिए। इस दौरान एक व्यक्ति जीतने वाले से नाल भी काट रहा था। पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन इस दौरान चकमा देकर आधे से ज्यादा लोग भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने 4 जुआडियों को पकडा। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम तेवर निवासी प्रमोद कुमार दुबे, कुगवां निवासी नोनी पटैल, सरसवां निवासी अजय कुशवाहा और मदरटेरेसा, माढ़ोताल निवासी प्रदीप यादव बताया। पुलिस के द्वारा की गई पूछताछ में नाल काटने वाले का नाम सत्यम यादव बताया गया, जो फड़ से भाग जाना बताया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकद 4900 रूपये एवं तीन मोटरसाइकिलें जब्त की। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak