मुख्य आरोपी को गिरफ्तार, बीड़ी सहित अन्य सामान जब्त
जबलपुर। नालबंद मोहल्ले में नकली बीड़ी को असली बनाने का खेल चल रहा था, जिसे मंगलवार रात पुलिस ने राजफाश कर दिया है। पुलिस ने नामचीन कंपनी के लेबल पर देसी बीड़ी भरकर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से 275 पैकेट में बीडी के 5 हजार 500 छोटे बंडल एवं 5 किलो की पन्नी में रखी बिना पैक की हुई बीडियां, न्यू कैल्कुलेटर बीडी के खाली पैकिट तथा दो पंचिग मशीन जब्त की।
गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पांडे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर नालबंद मोहल्ला में रहने वाले शाहनवाज हुसैन के घर पर दबिश दी गई। घर के बाहर एक व्यक्ति दिखाई दिया, जो पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पडका। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहनवाज हुसैन बताया।
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि घर के अन्दर कमरे में नकली कैलकुलेटर बीडीं रखी है। बींडी घर में ही बनाकर कैलकुलेटर बींडी के खाली पैकेट में डालकर बैचने के लिए रखा हूं। पुलिस जांच पर कमरे में न्यू कैलकुलेटर बीडी के 40 खाली पैकेट्स तथा 7 बैग-बोरी में कुल 275 पैकेट बीडी प्रत्येक पैकेट में 20 छोटे बीडी के बडंल एवं एक लगभग 5 किलो की पालिथिन में बिना पैक की हुई खुली बीडी रखी मिली। पुलिस ने मौके से 7 बैग-बोरी के अंदर 275 पैकेट में 5 हजार 500 छोटे बंडल बीडी के एवं 5 किलो की पन्नी में रखी बिना पैक की हुई बीडियां, कैल्कुलेटर बीडी के खाली पैकिट तथा दो नारंगी रंग की पंचिग मशीन जब्त की।
