khabar abhi tak

पुलिस ने गिरफ्तार किए कुख्यात लुटेरे, आटो चालक पर हमला लूटे थे रुपए..!

 

जबलपुर। पनागर में राजवाड़ा ढाबे के पास ऑटो चालक बृजेश रजक के पेट मे चाकू मारकर मोबाइल और 4 हजार नगदी लूटकर फरार हुए लुटेरे राजू थापा व  संजय जैसवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ मोबाइल फोन, 4 हजार रुपए नगद, चाकू व एक्सिस वाहन बरामद कर लिया है। 

                       पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया की मंझगवा नीवासी बृजेश रजक बीती रात ऑटो लेकर घर वापस जा रहा था। जहां राजवाड़ा ढाबे के पास आरोपी राजू थापा व संजय जैसवाल ने बृजेश को रोकते हुए उसके ऊपर प्राणघातक हमला कर मोबाइल और 4 हजार रु की लूट करते हुए फरार हो गए थे।जिन्हें सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार किया गया। जहां राजू थापा के विरुद्ध जिले में करीब 24 अपराध दर्ज है वही संजय जैसवाल के विरुद्ध करीब 19 अपराध दर्ज है। वहीं दोनो आरोपी गैंग संचालित करते है।जिनसे सघन पूछताछ की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak