khabar abhi tak

हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर एम्बुलेंस खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल; मरीज को अस्पताल ले जा रहे थे

ऊना. हिमाचल प्रदेश के ऊना जि़ले के गगरेट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आज सुबह तब हुआ जब टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा से रेफर एक मरीज को लेकर एम्बुलेंस डीएमसी लुधियाना जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस गगरेट से आगे पंजाब के मंगूवाल क्षेत्र में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में संजीव कुमार, ओंकार चंद और रमेश चंद, तीनों निवासी पठियार, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) की मौके पर ही मौत हो गई। एम्बुलेंस चालक बॉबी और महिला यात्री रेणु को गंभीर अवस्था में स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया और सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के चलते सड़क धंसी हुई थी। प्रारंभिक अनुमान है कि खराब विजि़बिलिटी और सड़क की जजमेंट न हो पाने के कारण एम्बुलेंस चालक नियंत्रण खो बैठा। हालांकि, हादसे के सही कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को खाई से बाहर निकालने में पुलिस और प्रशासन की मदद की। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं और हादसे की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने पहले मरीज को टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया। दुर्भाग्यवश, लुधियाना पहुंचने से पहले ही यह दुखद हादसा हो गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak