जबलपुर। गोहलपुर के अंजुमन इस्लामिया कॉलेज ने कलेक्टर के आदेश को दरकिनार कर दिया है। यह कॉलेज नियमित रूप से लगाया गया है। कॉलेज के जिम्मेदार मामले में कुछ नहीं कह रहे हैं। जिम्मेदारों से बातचीत करने की कोशिश की गई है लेकिन वे कोई भी जवाब देने को तैयार नहीं हुए।
गोहलपुर स्थित अंजुमन इस्लामिया कॉलेज गुरूवार के दिन सामान्य दिनों की तरह लगा। इस कॉलेज में स्टॉफ सहित बच्चे भी पहुंचे थे। इस कॉलेज के कुछ कमरों में स्कूल भी लगाया जाता है। इस स्कूल में बच्चे भी आए थे, जो सामान्य दिनों की तरह अध्यापन के साथ रीसेस में क्रीड़ा करते देखे गए हैं। मामले में कॉलेज के प्रबंधन के शीर्ष सोहेल फैजल खान से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
ये रहा कलेक्टर का आदेश
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने भोपाल की अधिसूचना पर होली की भाईदोज 5 फरवरी को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस अवकाश में कोषालयों, उपकोषालयों सहित बैंकों को छूट दी थी। कलेक्टर के आदेश में इस अवकाश के साथ दुर्गा नवमी 19 अक्टूबर और दीपावली की भाईदोज 11 नवम्बर को भी शामिल किया है।


