जबलपुर। बरखेड़ा का रहने वालाा भतीजा डुडवारा में अपने चाचा के घर नहीं पहुंच सका। बुधवार को पहाड़ी क्षेत्र में उसकी बाइक बहक गई और वह खाई में गिर गया था, जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर उसकी शिनाख्तगी कर ली है।
तिलवारा पुलिस ने बताया कि गुरूवार को सूचना प्राप्त हुई थी कि खुलरी और डुडवारा रोड के बीच पहाड़ी के पास मोड पर झाडियो मे मोटर साईकिल के नीचे एक व्यक्ति झाडियो में दबा पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को खुलरी और डुडवारा रोड के बीच पहाड़ी के पास मोड पर हाईटेंशन लाईन के पास व्यक्ति मोटर साईकिल क्रं. एमपी/20/जेडबी/6562 के नीचे झाडियो मे दबा पड़ा मृत अवस्था मे मिला। मौके पर उसके भाई मंजू भूमिया ग्राम बरखेड़ा ने बताया वह एवं उसका बड़ा भाई संजय भूमिया मजदूरी करते है। भाई संजय बुधवार के 12.00 बजे करीब मोटर साईकिल से बरखेड़ा से डुडवारा अपने चाचा के लड़के पास जा था, जो खुलरी के आगे पहाड़ी के पास मोड़ पर पहुंचा जिसकी मोटर साईकिल बहक गई और भाई संजय मोटर साईकिल साईकिल सहित नीचे गिर गया था।और मोटर साईकिल में दब गया जिससे भाई संजय भूमिया के चोट लग गई तथा मौके पर ही मृत्यु हो गयी। पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
