khabar abhi tak

जेल से रिहा होते खंडप्रभारी ' कुलदीप ' को दी जन्मदिन की पार्टी, जमकर छलके जाम !


जबलपुर।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस केन्द्रीय कारागार के आजाद हिन्द खंड के प्रभारी शीर्ष अफसर कुलदीप सिंह ठाकुर की जन्मदिन पार्टी बुधवार रात जाने-अनजाने में सलाखों के पीछे पहुंचने वाले खूंखार बंदियों ने मनाई। इस पार्टी का इंतजाम बंदियों ने किया था। यह पार्टी शहर के एक नामचीन बार रेस्टॉरेंट की गई थी। पार्टी में जेल अफसरों सहित बंदियों के मुंहलगे कर्मचारी भी शामिल रहे। इस पार्टी को ऑर्गेनाइज करने में जेल से रिहा हुए बंदी राजा पांडे, विशाल दरोगा, सोनिया मनोहर सहित अन्य तीन ऐसे बंदी शामिल थे, जो नई जेल के बताए गए हैं। 


सूत्रों का कहना है कि पार्टी में जमकर जाम छलके हैं। रात 11 बजे तक पार्टी चली। इस दौरान ' खंड प्रभारी कुलदीप ' का केक भी काटा गया है। केक काटने के बाद जाम का दौर चला है। उधर, बताया जा रहा है कि जेल कर्मचारी-अधिकारी जेल में निरूद्ध रहे बंदियों के साथ पार्टी मनाए जाने के डर से पार्टी छोड़कर जल्दी बाहर निकल आए थे।

अनसुलझे सवाल

- जेल बंदियों के साथ पार्टी का आशय क्या था ?

- जाहिर हो रहा है कि जेल निरूद्ध के समय इन्हें अघाषित रूप से लाभ दिया हो ?

- पार्टी छोड़कर निकल आने का क्या आशय था ?

- जेल के अन्य कर्मचारियों को क्यों नहीं बुलाया गया ?

- नई जेल के बंदियों ने ही पार्टी क्यों दी ?

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak