कालेज की छात्रा पर बदमाश ने चाकू से किया हमला, सहेली को ब्लैकमेल कर रहे युवक से बहस करने पर मारा..!

 

दमोह। कमला नेहरू गर्ल्स कॉलेज की बीए लास्ट ईयर की छात्रा पर आज शाम चार बजे के लगभग एक्सीलेंस स्कूल के पास हमला हुआ। आरोपी अशोक अठया ने छात्रा के गले में चाकू मार दिया। छात्रा पर हमला होते देख सहेली चीख पड़ी। वहीं आसपास के लोग एकत्र हो गए। घायल छात्रा पहले थाना पहुंची और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया।                                                                             
                              पीडि़ता ने बताया कि वह अपनी सहेली के साथ कॉलेज से बाजार जा रही थी, इस दौरान अशोक अठया नामक युवक मिला। वह उसकी सहेली को ब्लैकमेल कर रहा था। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। पीडि़ता ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल छात्रा कोतवाली पहुंची। पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सीएसपी एचआर पांडे ने कहा कि पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इलाज के बाद छात्रा को परिजन के साथ घर भेज दिया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post