khabar abhi tak

बरगी में खतरे का निशान छू गया जलस्तर, 5 गेटों से निकलेगा दोगुना पानी


जबलपुर।
मंडला-डिंडोरी में तेज हुई बारिश से बरगी का कैचमेंट एरिया लबालब हो गया है। बरगी बांध में जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा है। बरगी बांध के पांच गेट खोले गए हैं, जिससे पानी की निकासी हो रही है। बारिश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अब शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे गेटों को दोगुना खोल दिया जाएगा। इससे बांध के कैचमेंट एरिया में भर पानी दो गुना रफ्तार से बाहर निकल सकेगा।

 बरगी बांध के सहायक यंत्री, बाढ नियंत्रण से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात बांध का जल स्तर *422.70 m* आंका गया। वर्तमान मे बांध की जल उपयोगी क्षमता  3171 mcm* (99.72%) है। वर्तमान मे बांध मे पानी की आवक 802 cumec है। 

बांध के जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए 12 सितंबर को सुबह 10 बजे जल की निकासी को 395 cumec  से बढाकर 780 cumec  किया जायेगा। अब 5 जल द्वार 1.00m ऊचाई पर खुले रहेंगे। जिससे माँ नर्मदा के घाटों पर 3 से 4 फीट पानी की बढोत्तरी होगी। बांध में पानी की आवक के अनुसार जल की निकासी को घटाया अथवा बढ़ाया जा सकेगा। बरगी प्रबंधन ने माँ नर्मदा के घाटों/तटीय क्षेत्रो से लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak