khabar abhi tak

बीकानेर स्वीट्स की मिठाइयों में मरे हुए कीड़े मिले, नगर निगम ने 10000 का जुर्माना ठोका, देखें वीडियो



जबलपुर।  नगर निगम में स्वच्छता मिशन के तहत खाद्य विभाग के स्वास्थ्य अमले के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को गंगानगर गढ़ा स्थित बीकानेर स्वीटस में जांच की। जांच में स्वीट्स के कारखाने में बज बजती गंदगी और दुर्गंध आ रही थी। इससे कार्रवाई के दौरान जॉंच टीम के सदस्यों ने 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया।

कार्रवाई के संबंध में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षण संतोष माहोर ने बताया कि गंगा नगर स्थित प्रसिद्ध मिष्ठान भंडार बीमानेर स्वीट के कारखाने के अंदर गंदगी, मिठाइयों में मरे कीड़े पाए जाने एवं कारखाने से निकलने वाला गंदा पानी नाली में बहाया जा रहा था, जिस पर प्रतिष्ठान संचालक के विरुद्ध नगर निगम एवं खाद्य विभाग द्वारा चालानी कार्यवाही करते हुए 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाया। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक राम कोरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दीक्षित, सुपरवाइजर मनोहर, मोजेस, संतोष उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak