खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस में आक्रोश, एक हफ्ते का दिया अल्टीमेटम
जबलपुर। शंकर शाह नगर वार्ड की समस्याओं को लेकर सोमवार रामपुर जोन कार्यालय का धेराव किया गया है। कांग्रेसजनों ने इस दौराम महापौर को जमकर कोसा और घांस-फूंस के बने पुतले का दहन किया। इस दोरान पुलिस ने मौके पर पुतला छीनने का प्रयास भी किया था।
रामपुर जोन कार्यालय के सामने पूर्वान्ह कांग्रेस पार्षद गुड्डू तमसे के साथ कांग्रेसजनों ने खराब सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सनातनी त्योहार चल रहे हैं। इसमें लोग सड़कों की वजह से परेशान हो रहे हैं। आने वाले समय में भी त्योहार लगे हुए हैं। खराब सड़कों की वजह से श्रृद्धालु चोटिल हो रहे हैं।
कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी है कि यदि निगम प्रशासन एक हपफ्े के भीतर यहां की सड़कों को दुरूस्त नहीं करवाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की जनता भी शामिल होगी।
