पटवारी के पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पटवारी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा अगर आप मुझे कुछ देना चाहते हैं तो बस एक चीज दीजिए, अपनी एकजुटता। यही हमारी सच्ची ताकत है। इसी से हम इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। पटवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस वोट चोर सरकार के खिलाफ जमीनी स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संघर्ष के लिए तैयार रहने और लोगों के बीच जाकर सच्चाई बताने का आग्रह किया। इस दौरान कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने पटवारी के विचारों का समर्थन करते हुए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल भी मौजूद था।