khabar abhi tak

कांग्रेस अध्यक्ष पर हमले को लेकर एसपी को ज्ञापन सौंपा, देखें वीडियो



जबलपुर। 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवरी पर हुए हमले को लेकर मंगलवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने एसपी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बढ़ते नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने बताया कि हमले के विरोध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में एक विरोध प्रदर्शन किया गया। एसपी से मांग की गई है कि प्रदेश में लगातार फैलते नशे के कारोबार पर रोक लगाई जाए।

कांग्रेसजनों का कहना है कि प्रदेश में नशे का अवैध कारोबार युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। कानून व्यवस्था को भी प्रभावित कर रहा है। इस पर तत्काल कठोर कार्रवाई आवश्यक है। साथ हीए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जैसे संवैधानिक और लोकतांत्रिक पद पर आसीन नेता की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak