गर्ल फ्रेंड का फोन बिजी आने पर भड़का प्रेमी, खंभे पर चढ़कर काट दी पूरे गांव की बिजली

नई दिल्ली. इश्क में लोगों को हदें पार करते हुए तो कई बार देखा गया है, लेकिन एक प्रेमी ने गुस्से में जो किया, उसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। अपनी प्रेमिका का फोन लगातार व्यस्त आने से नाराज एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ गया और प्लायर से तार काटकर पूरे गांव की बिजली ही गुल कर दी। 

इस अजब-गजब घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर मजेदार टिप्पणियां कर रहे हैं। मामला यूपी के गाजीपुर का बताया जाता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक हाथ में बड़ा सा प्लायर लेकर बिजली के खंभे पर चढ़ा हुआ है। वह एक-एक कर तारों को काट रहा है, जिसके बाद चिंगारी निकलती है और इलाके की बिजली चली जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post