व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए दिए दिशा-निर्देश
जबलपुर। गणेशोत्सव का अंतिम दौर आ गया है। विसर्जन करने के स्थानों का जायजा लेने मंगलवार को कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी सम्पत उपाध्याय ने हनुमानताल, अधारताल, गौरीघाट भटौली, तिलवारा विसर्जन कुंड पहुंचकर व्यवस्थाएं बनाने के दिशा-निर्देश दिए हैं। इन्होंने अधिकारियों से कहा कि विसर्जन घाटो की साफ सफाई, विसर्जन स्थल तक पहुंच मार्ग का दुरूस्तीकरण, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, नाविकों की व्यवस्था, विसर्जन स्थल पर पार्किंग व्यवस्था यथा सम्भव सम्बंधित विभाग से संपर्क कर त्वरित निराकरण कराना सुनिश्चित करा लें ताकि विसर्जन के दिन किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
इस दौरान नगर निगम कमिश्नर प्रीति यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर मधुर पटेरिया, राजेश्वरी कौरव, उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढा बैजनाथ प्रजापति उपस्थित रहे।
