मंगलवार रात बरेला में दुर्घटना, घायल मेडिकल पहुंचे
जबलपुर। बेलगामा रफ्तार से भाग रहे एक कार सवार ने बरेला के साक्षी ढाबे के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी और घटनास्थल से द्रुत गति से वाहन सहित भाग गया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मेडिकल भेजा और कार चालक की धरपकड़ के लिए सभी थानों को सूचना भेज दी है।
बरेला थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने बताया कि मंगलवार रात कालीमठ निवासी भगुन सिंह लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मजदूरी करता है। 2 सितंबर को अपने साथी मनजीत सिंह के साथ मोटर साईकल में तथा अन्य मोटरसाइलकि में अमरजीत सिंह के साथ रामसिंह लोधी एवं माहल सिंह लोधी ग्राम मनेरी से मजदूरी करके वापस अपने घर मदन महल जा रहे थे। अमरजीत सिहं अपने साथियो के साथ मोटर साईकल में आगे चल रहा था। रात लगभग 8 बजे साक्षी ढाबा के आगे कैनाल के पास हाईवे रोड पहुचे, तभी कार क्रमांक एमपी 20 सीएच 2773 का चालक ने तेजगति से लापरवाही पूर्वक उसके आगे चल रहे अमरजीत सिहं की मोटर साईकल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में अमरजीत सिंह, रामसिंह लोधी और माहल सिंह लोधी मोटर साईकल सहित रोड पर गिर गए। इससे तीनों को हाथ-पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई। मौके पर कार का चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने बताया कि भगुन ने अपने साथी की मदद से तीनो को इलाज के लिए मेडिकल भिजवाया।
.jpg)