khabar abhi tak

कर्ज से परेशान युवक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिली लाश, हाथ पर लिखा बंधन बैंक के कर्मचारी जिम्मेदार

 

  कटनी।  बहोरीबंद जिला कटनी स्थित डिहुटा गांव में पूरन लाल मेहरा ने  देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने अपने हाथ पर मेरी मौत का जिम्मेदार राजपाल सर बंधन बैंक बहोरीबंद लिखा है। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है।                   
                            बताया गया है कि पूरन लाल उम्र 28 वर्ष की पत्नी अनीता बाई ने प्राइवेट बैंक से 1.5  लाख रुपए का लोन लिया था। परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे समय पर किश्तें नहीं चुका पा रहे थे। जिसके चलते बैंक कर्मचारी लगातार किश्तों की वसूली के लिए परिवार पर दबाव बना रहे थे। आर्थिक तंगी से जूझ रहा पूरन किसी तरह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। बीती रात पूरन काम से घर नहीं और गांव में ही पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा लगा ली। इधर पूरन जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजन घबरा गए और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरु कर दी। तलाश करते हुए पहाड़ी पर पहुंचे, जहां पर पूरन पहाड़ी पर एक पेड़ से लटका मिला। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को पूछताछ में परिजनों ने जानकारी दी कि कर्ज के चलते पूरन को परेशान किया जा रहा था। वहीं पूरन ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ पर लिखा कि बंधन बैंक के कर्मचारी जिम्मेदार है। पूरन का एक बेटा 10वीं में व दूसरा 12वीं में पढ़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार कई अन्य लोग भी निजी बैंकों के कर्ज के कारण मानसिक दबाव में हैं।

पत्नी के नाम डेढ़ लाख का लोन था-

बंधन बैंक की बहोरीबंद शाखा के ब्रांच मैनेजर प्रयास लोधी ने बताया कि मृतक की पत्नी के नाम 1.5 लाख का लोन था। जिसमें से 23,000 बकाया हैं। उन्होंने दावा किया कि किसी भी कर्मचारी द्वारा पूरन लाल पर दबाव नहीं डाला गया था। मृतक के हाथ पर लिखा नाम राजपाल लोधीए ढाई साल पहले ही मनखेड़ी (पिपरिया) ट्रांसफर हो चुके हैं। वहीं बहोरीबंद पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak