बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बागेश्वर बालाजी और दादा गुरु से प्रधानमंत्री की दीर्घायु होने की प्रार्थना की। इधर आचार्य धीरू त्रिपाठी और पुजारी प्रदीप महाराज ने बताया कि सुबह से बनारस से आए 75 ब्राह्मणों ने दुर्गा सप्तशती और हनुमान चालीसा का पाठ किया। प्रधानमंत्री की लंबी आयु के लिए यज्ञशाला में हवन संपन्न हुआ। धाम में 75 कन्याओं का पूजन कर कन्या-भोज कराया गया। ब्राह्मणों को भी भोजन कराया गया और श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसाद की व्यवस्था की गई। गोपूजन भी किया गयाए जिसमें गायों को खाद्य सामग्री दी गई। इसके अतिरिक्तए स्कूल में पढऩे वाले गरीब बच्चों को स्कूली सामग्री वितरित की गई।
Tags
madhya-pradesh