khabar abhi tak

एशिया कप से हटने की पाकिस्तान ने धमकी वापस ली, अपने मैचों से रेफरी पाइक्रॉफ्ट को हटाने की मांग की

दुबई. पाकिस्तान ने एशिया कप से हटने की अपनी धमकी वापस ले ली है। खबरों के मुताबिक मंगलवार 16 सितंबर की देर शाम पीसीबी ने आईसीसी को दूसरा मेल भेजा, इसमें रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट को पाकिस्तान के सभी मैचों से हटाने की मांग की गई है।

बोर्ड ने कहा है कि टीम के बाकी बचे मैचों के लिए जिम्बाब्वे के पाइक्रॉफ्ट की जगह रिची रिचर्डसन को नियुक्त किया जाए। लेकिन, अभी तक आईसीसी ने इस पर कोई सहमति नहीं जताई है। आज दुबई में पाकिस्तान का सामना यूएई से होना है। इस मुकाबले के मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट हैं। इससे पहले, पाकिस्तान ने आईसीसी से डिमांड की थी कि पाइक्रॉफ्ट को टूर्नामेंट से ही हटाया जाए।

14 सितंबर को पाकिस्तान का सामना भारत से हुआ था। भारतीय खिलाडिय़ों ने पहलगाम हमले के विरोध में पाकिस्तानी खिलाडिय़ों से हाथ नहीं मिलाया था। पीसीबी ने भारतीय खिलाडिय़ों के व्यवहार को खेल भावना के विपरीत बताया था और पाइक्रॉफ्ट पर ठीक से काम न करने का आरोप लगाया था। मंगलवार रात पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी। इससे पाकिस्तान के टूर्नामेंट से हटने की चर्चाओं को और हवा मिलने लगी। फिर टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस करने मैदान पर उतर आए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak