khabar abhi tak

कटनी रोड पर 9 गौ-वंश को ट्रक ने रौंदा, 6 की मौत, 3 गंभीर..!

 

कटनी। कटनी के बड़वारा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर नैगवा गांव के पास आज सुबह एक सड़क हादसा हुआ। सुबह करीब 4 बजे ट्रक ने सड़क पर बैठे 9 गौवंशों को कुचल दिया। 6 की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

                                         मृत गौवंशों में चार गाय और दो बैल शामिल हैं, जबकि एक बैल और दो गाय बुरी तरह जख्मी हैं। यह घटना नैगवा गांव के यात्री प्रतीक्षालय के पास हुई। दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृत और घायल गौवंशों के मालिक का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय निवासी गोविंद सिंह ने बताया कि इस स्थान पर अक्सर गौवंशों के साथ दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे उनकी जान चली जाती है। इन हादसों में कई मोटरसाइकिल सवार भी घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारियों को दी। जिसपर टीम ने मौके पर पहुंचकर मृत गौवंशों को सड़क से हटाया और सड़क को साफ कराया। अनुमानित आंकड़े के अनुसारए वर्ष 2024.25 के बीच कटनी और विलायत कला के बीच सड़क हादसों में 100 से अधिक गौवंशों की मौत हो चुकी है। इन हादसों में करीब 50 मोटरसाइकिल सवार भी घायल हुए हैं। इन घटनाओं के बावजूदए सड़क पर गौवंशों की मौजूदगी को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। एक माह पूर्व कटनी के तत्कालीन कलेक्टर ने नेशनल हाईवे पर आवारा गौवंश पाए जाने पर उनके मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश जारी किया था। हालांकि यह आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित रहा है और बड़वारा थाना क्षेत्र में इस तरह की केवल एक ही एफआईआर दर्ज हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले में सुस्त रवैया अपना रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak