khabar abhi tak

नर्मदा नदी में डूबे तीन युवक, एक को बचाया, दो की तलाश जारी, देवी दर्शन के लिए निकले थे, रास्ते में स्नान के लिए रुके

 

सीहोर। सीहोर में आज रविवार की सुबह बुधनी के नर्मदा घाट पर स्नान के दौरान तीन युवक गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को सुरक्षित बचा लिया गया, वही दो अन्य युवक लापता हो गए। पुलिस और गोताखोरों द्वारा लापता युवकों की तलाश जारी है। यह घटना तब हुई जब तीनों युवक सलकनपुर देवी धाम जा रहे थे और नर्मदा घाट पर स्नान करने रुके थे।

                         पुलिस के अनुसार लापता युवकों की पहचान 25 वर्षीय नीलेश साहू और योगेश साहू के रूप में हुई है, जो दीवानगंजए जिला रायसेन के निवासी हैं। बचाए गए युवक का नाम 25 वर्षीय तोरण यादव है। नीलेश और योगेश की तलाश जारी है। एसडीआरएफ टीम को भी घटना की सूचना दे दी गई है और स्थानीय सहयोग से बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है। तीनों युवक बाइक से दीवानगंज से सलकनपुर मां विजासन देवी के दर्शन करने जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak