khabar abhi tak

यूपी में भीषण सड़क हादसा, बस और कार की टक्कर में पांच की मौत, 9 घायलों में कई गंभीर

 
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में रविवार 28 सितम्बर की सुबह लखीमपुर-सीतापुर रोड पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। ओयल मोड़ के पास रोडवेज बस और सवारियों से भरी कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस लखीमपुर हादसे में कार चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वहां पर सड़क निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान सीतापुर से लखीमपुर की ओर आ रही कार और लखनऊ की तरफ जा रही रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार में सवार सभी लोग हादसे का शिकार हो गए। मरने वालों में एक 2 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। वहीं राहत की बात यह रही कि रोडवेज बस में सवार यात्रियों को कोई चोट नहीं आई।

घायलों की स्थिति

हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से छह गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

इस लखीमपुर-सीतापुर रोड हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak