khabar abhi tak

नायब तहसीलदार की पत्नी के साथ ठगी, 2 युवकों ने देवी मां के दर्शन का झांसा देकर लूटे गहने..!

 

सतना। सतना के नागौद स्थित सिविल लाइन क्षेत्र में आज रविवार को सुबह नायब तहसीलदार राजेन्द्र मांझी की पत्नी विनीता मांझी से लूट हो गई। बाइक सवार दो युवकों ने उनकी कान की बाली, नाक की नथनी व मंगलसूत्र सहित गहने छीन लिए। आरोपियों ने महिला से आंख बंद कर 51 तक गिनती करने के लिए कहा। इसी दौरान वे गहने लेकर भाग निकले। घटना के बाद महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

                              पुलिस अधिकारियों के अनुसार विनीता मांझी रोज की तरह सुबह लगभग 6.30 बजे सैर पर निकली थीं। जब वह एसडीएम बंगले के पास पहुंचीं तभी दो युवक उनके पास आए और बातचीत करने लगे। महिला ने बताया कि युवकों ने सम्मोहन किया और देवी के दर्शन का झांसा देकर गहने उतरवा लिए। युवकों ने एक पत्ता लिया और उसमें कुछ डालकर सूंघाया, इसके बाद उन्हें कुछ याद नहीं रहा। घटना के वक्त वे वहां झाड़ू लगा रही एक महिला स्वीपर ने देखा कि विनीता असामान्य हालत में थीं और उनके चारों ओर तेज खुशबू थी। पूछने पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। महिला ने इसे झाड़-फूंक का मामला समझकर वहां से दूर चली गई। 

ऐसे दिया घटना को अंजाम-

नायब तहसीलदार की पत्नी रविवार सुबह सैर कर रही थीं तभी 30-35 साल का एक युवक बाइक से आया और महिला से बोला कि आप काफी परेशान लग रही हैं। तो विनीता ने बताया कि पहले परेशान थी अब नहीं है। इस पर युवक परेशानी दूर करने के लिए माता के दर्शन की बात कहने लगा। इसपर उन्होंने मना कर दिया। इसी दौरान एक दूसरा युवक पैदल आया और खुद के परेशान होने की बात कही।

महिला को दर्शन करने दूर भेजा, तभी गहने लेकर फरार हुए-

बाइक सवार युवक ने दोनों को पास लगे पेड़ से 2-2 पत्ते तोड़ कर लाने को बोला। दोनों पत्ते तोड़कर ले आए तो महिला का विश्वास जीतने के लिए आरोपियों ने साजिश के तहत युवक का पर्स महिला के हाथ में दिला दिया और कुछ मंत्र जप किया। इसके बाद पत्ते तोड़कर आए युवक को बाइक सवार युवक ने 10 कदम आगे जा कर माता रानी के दर्शन कर के आने को बोला। युवक माता के दर्शन के लिए गया और लौट कर बताया कि दर्शन हो गए। इसके बाद महिला को बोला गया कि सारे गहने उतार कर युवक के हाथ पर रख दो। महिला ने वैसा ही किया और 10 कदम जा कर लौट आई और बताई कि दर्शन नहीं हुए। जिसके बाद आरोपियों ने 51 तक गिनती गिनते हुये जाने को कहा और इस दौरान दोनों गहने लेकर फरार हो गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak