khabar abhi tak

स्लेटी रंग की स्कूटर का कहर, आधे घंटे में दो लूटपाट


जबलपुर।
मदनमहल रेलवे स्टेशन के कटनी छोर से लेकर लिंक रोड के बीच एक किलोमीटर के दायरे में रविवार रात स्लेटी रंग के स्कूटर ने कहर ढा दिया। स्कूटर सवार तीन अज्ञात युवकों ने दो लोगों के मोबाइल छीन लिए। वारदातें आधे घंटे के अंदर की गई है। मदनमहल पुलिस स्कूटर सवारों के फुटेज खंगाल रही है ताकि लूटपाट करने वाले आरोपी पकड़े जा सके। मदनमहल पुलिस के मुताबिक रविवार रात दो लूटों में एक रेलवे कोच रेस्टॉरेंट के पास और दूसरी लिंक रोड के चंडीमाता मंदिर के पास हुई है। दोनों लूट का तरीका एक जैसा था।

पहली लूट- 

चंडीमाता मंदिर 7.30 बजे

पीपी कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि स्नेहनगर मदनमहल में ड्रायविंग का काम करता है। रविवार शाम काम खत्म होने के बाद पैदल घर जा रहा था। लगभग 7-30 बजे लिंक रोड़ चंडीमाता मंदिर के पास पहॅुचा था। उसी समय फोन आने पर बात कर रहा था। तभी पीछे से स्लेटी रंग की स्कूटी में तीन लड़के आये और उसका मोबाइल झपट्टा मारकर छीन लिया और मदनमहल स्टेशन तरफ भाग गये। गाड़ी चलाने वाला काले रंग की टीशर्ट तथा पीछे बैठा लड़का काले रंग की चैक वाली शर्ट पहने था।

दूसरी लूट- 

कोच रेस्टोरेंट 8 बजे

नव निवेश कॉलोनी, संजीवनीनगर निवासी संतोष कुमार सिंगौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह होटल नर्मदा जैक्शन में काम करता है। रविवार शाम काम खत्म होने के बाद अपनी मोटर सायकल से घर जा रहा था। रात लगभग 8 बजे रेल्वे कोच रेस्टोरेंट के पास पहुंुचा था, तभी उसके मोबाइल पर कॉल आया। उसने गाड़ी खड़ी करके बात करने के लिये मोबाइल निकाला। तभी पीछे से 3 अज्ञात लड़के स्लेटी रंग की स्कूटी से आये और उसका मोबाइल झपट्टा मारकर भाग गये। गाड़ी चलाने वाला काले रंग की टी शर्ट तथा पीछे बैठा लड़का काले रंग की चैक वाली शर्ट पहने था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak