khabar abhi tak

रेलवे ठेकों में कमीशनखोरी की सीबीआई जांच होगी, अफसरों पर कसेगा शिकंजा, जानिए क्या है मामला.?

लखनऊ। केन्द्रीय अन्नेषण ब्यूरो (सीबीआई) रेलवे ठेकों में कमीशनखोरी के मामलों में एफडीआर (सावधि जमा रसीद) के साथ ही अनुभव प्रमाणों पत्रों की भी पड़ताल करेगी। सीबीआई जांच में रेलवे के कई अधिकारियों की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई को संदेह है कि अधिकारियों की मिलीभगत से आय प्रमाण पत्रों में भी खेल किया गया था। दस्तावेजों की जांच में आपसी साठगांठ के चलते लापरवाही बरती गई। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। सीबीआई ने रेलवे ठेकों में फर्जी एफडीआर का प्रयोग किए जाने की शिकायतों पर दो दिन पूर्व लखनऊ में उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे मंडलीय कार्यालय, वाराणसी में रेल मंडल मुख्यालय व गोरखपुर में जोनल मुख्यालय में छानबीन की थी। इनमें सबसे अधिक गड़बड़ी वाराणसी में जाने का तथ्य भी सामने आया है।

सीबीआई ने छानबीन के दौरान 10 एफडीआई के अलावा कई अनुभव प्रमाण पत्र भी कब्जे में लिए हैं। सीबीआइ लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने दो माह पूर्व भी कमीशनखोरी के मामले में कार्रवाई की थी। तब गति शक्ति प्रोजेक्ट के डिप्टी चीफ इंजीनियर विवेक कुशवाहा व सीनियर सेक्शन इंजीनियर (ड्राइंग) अशोक रंजन समेत अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। टैंजेंट इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक प्रवीण कुमार सिंह व कर्मचारी जिमी सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। तब सीबीआई को बिल पास कराने के नाम पर लाखों की घूस लिए जाने की शिकायत मिली थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak