मंडला। मंडला के घुघरी तहसील डायरिया का प्रकोप फैला है। यहां की लाफन ग्राम पंचायत के सिमरिया गांव में तीन दिन में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई है। इसमें एक 18 माह का बच्चा भी है।
मृतकों में मुन्ना केराम, नरवदिया केराम, देवीसिंह केराम और 18 माह का आदित्य अमरसिंह केराम का पुत्र शामिल हैं। सबसे पहले तीन दिन पूर्व आदित्य की मौत हुई। फिर मुन्ना और नरवदिया केराम की मौत हुई। आज रविवार की सुबह देवीसिंह केराम की मौत हुई हो गई। वहीं गांव में कई लोग उल्टी-दस्त से पीडि़त है, गांव में कई लोग उल्टी.दस्त से पीडि़त हैं। खबर मिलते ही आज स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम ने बीमार लोगों का इलाज शुरू कर दिया है। मृतकों के परिवार और गांव के लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में तुरंत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही डायरिया को नियंत्रित करने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है।
Tags
madhya-pradesh