जबलपुर। कछपुरा के शिवमंदिर के पास दो बदमाशों ने शनिवार शाम कछपुरा में रहने वाले एक व्यक्ति को कट्टा अड़ाकर 50,000 रूपए छीन लिए और धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराई। लार्डगंज पुलिस ने बताय कि कछपुरा निवासी राजकुमार पटैल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 सितंबर की रात लगभग 8 बजे लेबर चौक पर था। उसके पिताजी लालमन पटैल ने फोन पर बताया कि बड़े भाई राजेश पटेल के साथ यश तिवारी ने कट्टा और मुक्कू उर्फ मुकेश पटैल ने चाकू अड़ाकर 50 हजार रूपये लूट लिये है।ं वह घर पहुंुचा तो उसके बड़े भाई राजेश ने बताया कि वह निर्माणाधीन समदड़िया बिल्डिंग से मजदूरी करके घर आकर शिव मंदिर कछपुरा में शाम लगभग 7-30 बजे बैेठा था। तभी यश तिवारी एवं मुकेश पटैल मोटर सायकल में आये और यश तिवारी ने कट्टा तथा मक्कू पटेल ने चाकू अड़ाकर कहा कि जितने भी पैसे हो निकाल कर दो। मैंने देने से मना किया तो दोनों ने पेंट के अंदर दायें तरफ गुप्त जेब में रखे 50 हजार रूपये जबरन निकाल लिये थे।