जबलपुर। दशहरा पर शहर में होने वाली भीड़ के बीच सूनेपन का फायदा उठाकर सदर के मोतीलाल नेहरू अस्पताल कंपाउंड की गैलरी में बैठकर दांव पे दांव फेके जा रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर जुआ खेल रहे 8 लोगों को पकड़ा और उनके कब्जे से 41200 रूपए जब्त किए।
केंट थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि मोतीलाल नेहरू अस्पताल कम्पाउण्ड आम गैलरी सदर में कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपये की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है।ं पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होने अपना नाम गंगानगर निवासी पुरूषोत्तम केवट, रानीताल निवासी नीलेश पोहानी, अहमदनगर निवासी सिंकदर अहमद अंसारी, कांचघर के गोपाल प्रसाद, गौरीघाट निवासी चंदन अहिरवार, बेलबाग निवासी सावन जाट, माढ़ोताल निवासी नितिन पटैल, और अमन सोनकर बताया था।
