जबलपुर। मदनमहल में रहने वाले एक युवक पर दो लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। सोमवार की रात यादव कॉलोनी के पास मोनू उर्फ मान्या ठाकुर के साथ लकी मरावी, रोहिल पटेल और प्रिंस पटेल ने चाकूबाजी की और भाग गए।
मदनमहल पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मोनू को भर्ती कराये जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस को मोनू उर्फ मान्या ने बताया कि ग्राम पीपरटोला घंसौर का रहने वाला है। वह वर्तमान में त्रिपुरी श्याम डेरी के पास गढ़ा में रह रहा है। मोनू ने बताया कि वह मेडिकल केंटीन में काम करता है। 29 सितंबर की रात अपने साथी शमी दुबे, प्रिंस केवट, अनिल के साथ घूमने के लिये घर से निकला था। गढ़ाफाटक से वापस यादव कालोनी के पास बनी भूत नगरी देखने के लिये जसलीन डेयरी के
सामने रूके थे। रात लगभग 1-15 बजे लकी मरावी आकर उससे बोला कि 7-8 माह पहले तूने मेरे साथ मारपीट की थी, जिसका बदला लूंगा। लकी ने कहते हुये गाली गलोज करने लगा। उसने गालियां देने से मना किया तो लकी के साथी रोहित पटैल, पिं्रस पटैल ने उसे पकड़ लिया। लकी ने उसकी हत्या करने की नियत से चाकू से हमलाकर पेट में चाकू मार दिया। उसके साथियों ने बीच बचाव किया तो लकी मरावी अपने साथियों के साथ जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
